फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A journey of peace...Buses will run on 13 new routes, Roadways releases list of total 34 routes

Hisar News: सुकून का सफर...13 नए रूटों पर दौड़ेंगी बसें, रोडवेज ने कुल 34 मार्गों की सूची की जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
A journey of peace...Buses will run on 13 new routes, Roadways releases list of total 34 routes
बस स्टैंड पर खड़ी निजी बस।  संवाद 
हिसार। शहरी और ग्रामीण रूटों पर यात्रियों का सफर और आसान होने वाला है। जिला परिवहन अधिकारी कम सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण ने स्टेज कैरिज स्कीम के तहत 34 रूटों की सूची जारी की है। इनमें 13 नए रूट मंजूर किए गए हैं। इन पर रोडवेज व निजी बसों का संचालन किया जा सकेगा। अन्य 21 पुराने रूटों के लिए भी नए सिरे से आवेदन लिए जा रहे हैं। पहले से बस संचालन करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के अधिकतर गांवों और कस्बों के लिए रोडवेज व निजी बसें उपलब्ध हैं, लेकिन आसपास के जिलों के लिए व कुछ स्थानीय रूटों पर अभी बस सेवा नहीं है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या के मद्देनजर 13 नए रूट स्वीकृत किए हैं। फिलहाल 21 रूटों पर निजी बसों का संचालन किया जा रहा है। इनके साथ नए रूट शामिल कर कुल 34 रूटों पर सहकारी समितियों की निजी और रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला परिवहन अधिकारी कम सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण संजय बिश्नोई ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से स्टेज कैरिज स्कीम जारी की गई है। इसके तहत तीन मई तक बस संचालकों से आवेदन लिए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों पर चल रहीं बसें
रूट नंबर 89 हिसार से बहल वाया सिवानी-झुम्पा, रूट 90 हिसार से लोहारू वाया ईशरवाल सिंघानी, रूट 91 हिसार से तोशाम , रूट 92 हिसार से हांसी वाया सातरोड मय्यड़, रूट 93 हांसी से भिवानी, रूट 94 हिसार से महम, रूट 95 हांसी से जींद, रूट 96 हांसी से बरवाला, रूट 97 बरवाला से जींद वाया पनिहारी, रूट 98 हिसार से नरवाना, रूट 99 हिसार से टोहाना वाया सरसौद, रूट 100 बरवाला से भट्टूकलां वाया खेदड़ पर बसें संचालित हो रही हैं। इसी तरह रूट 101 नरवाना से फतेहाबाद ,रूट 102 हिसार से भूना वाया चिकनवास, रूट 103 हिसार से भट्टूकलां वाया अग्रोहा, रूट 104 हांसी से टोहाना वाया भाटला, रूट 105 आदमपुर से सिवानी वाया सीसवाल, रूट 106 हांसी से जुलाना वाया गढ़ी-भाटोल, रूट 107 हांसी से नरवाना , रूट 108 हिसार से हांसी वाया खरड़-नियाणा-मिर्जापुर, रूट 109 हांसी से नारनौंद वाया कुम्भा-थुराणा पर भी बसें संचालित हो रही हैं।

इन नए रूटों पर चलेंगी बसें

रूट नं रूट

110 अग्रोहा से उकलाना वाया कुलेरी-किरमारा-कन्नोह-पाबड़ा-कंडूल-खैरी-साहू

111 अग्रोहा मोड़ से उकलाना वाया पाबड़ा-कंडूल-साहू

112 बरवाला से उचाना वाया गैबीपुर-बोबुआ-लितानी-दुर्जनपुर-काकड़ोद-उचाना खुर्द-उचाना कलां

113 बरवाला से उचाना वाया मतलोडा-बनभौरी-छान-संदलाना-मखंड-भोंगरा

114 बनभौरी से नगूरा वाया संदलाना-मखंड-भोंगरा-उचाना कलां-बडोदा-रोजखेड़ा-गगडिया-बडाला

115 हिसार से आदमपुर वाया न्योलीकलां-न्योली खुर्द-मात्रश्याम-सलेमगढ़-काबरेल-सीसवाल

116 हांसी से बवानीखेड़ा वाया गढ़ी-सोरखी-भैणी-खुंगड़-सिवाड़ापुर,

117 हांसी से महम वाया सोरखी-सीसर-खरबला-प्रभूवाला-मदनहेड़ी-सिंघवा

118 हिसार से आदमपुर वाया दुर्जनपुर-काजला-असरावां-कालीरावण

119 हिसार से ईशरवाल वाया कैमरी-मंगाली-स्याहड़वा-मिराण,

120 बरवाला से भूना वाया खेदड़-बालक-चौपटा-पाबड़ा-नहला-बैजलपुर

121 हिसार से तलवंडी वाया गंगवा-मुकलान-कालूवास-चारनौंद-रावतखेड़ा-पायल

122 नारनौंद से उचाना वाया बुडाना-राखी-कापड़ो-खेड़ी चौपटा-बुढैण


रोडवेज की 256 और 227 निजी बसें

जिले में हिसार डिपो और हांसी सब डिपो की 256 बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। इनके अलावा 227 निजी बसों का भी अलग-अलग रूटों पर संचालन हो रहा है। इन बसों में रोजाना करीब 30 हजार यात्री सफर करते हैं। इनमें लंबे व ग्रामीण रूट भी शामिल हैं। ------

सभी तरह की छूट देनी होगी, किराया सरकार तय करेगी

निजी बस संचालित करने के लिए आवेदक के पास 32 सीटर या इससे अधिक बड़ी बस होनी चाहिए। बस सभी मानकों पर खरी उतरनी चाहिए। निजी बस संचालक को भी रोडवेज की ओर से दी जा रही सभी छूट देनी होंगी। किराया सरकार की ओर से तय किया जाएगा।



अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन की ओर से स्टेज कैरिज स्कीम जारी की गई है। इसके तहत 34 रूटों की सूची जारी कर आवेदन मांगे गए हैं। इनमें 13 नए रूट शामिल किए गए हैं। - संजय बिश्नोई, सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण




इस योजना में 3 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई थी। अब तक 132 आवेदन आ चुके हैं। 3 मई तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। आवेदन मेनुअल तरीके से लिए जा रहे हैं। फार्म नंबर 22 भरकर आवेदन कर सकते हैं।- सतीश कुमार, उप निरीक्षक, आरटीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed