फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A girl living in a consensual relationship hanged herself at home

Hisar News: सहमति संबंध में रहने वाली युवती ने घर में फंदा लगा दी जान

Mon, 06 Jan 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 06 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
A girl living in a consensual relationship hanged herself at home
हिसार। सेक्टर 1-4 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली किटू (20) ने रविवार शाम घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती भारत नगर निवासी रोबिन (40) के साथ करीब चार माह से सहमति संबंध में रह रही थी। एचटीएम थाने की पुलिस के मुताबिक सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किटू के एक माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतका के पिता तलवंडी राणा निवासी रोशनलाल की शिकायत पर रोबिन और उसकी पत्नी सीमा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस विसरा जांच के लिए लैब में भेजेगी।
विज्ञापन

एचटीएम थाना पुलिस को दिए गए बयान में तलवंडी राणा निवासी रोशनलाल ने बताया कि वह गाड़ी चलाता है। उसकी बेटी किटू चार माह पहले भारत नगर निवासी रोबिन के साथ सहमति संबंध में रहने लगी। आरोप है कि रोबिन अपनी पत्नी सीमा के कहने पर बेटी को मारता-पीटता था, जिस कारण बेटी मानसिक रूप से परेशान थी। इस कारण रविवार रात बेटी ने घर में चुन्नी के जरिये पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रोशनलाल ने बताया कि रोबिन भी गाड़ी चलाता है। वह उसे भाई तुल्य मानता था। उसका घर पर आना जाना था। उसने बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ रहने के लिए मजबूर किया। करीब चार माह पहले बेटी घर छोड़कर उसके साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराये के मकान में सहमति संबंध में रहने लगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके गर्भवती होने का पता चला है।
विज्ञापन

युवती के पिता रोशनलाल के बयान पर भारत नगर निवासी रोबिन और उसकी पत्नी सीमा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की गंभीरता से जांच की रही है। - संजय कुमार, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed