फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A fine of Rs 72,000 was imposed on two commission agents for stealing market fees

Hisar News: मार्केट फीस चोरी करने पर दो आढ़तियों पर लगाया 72 हजार रुपये का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 72,000 was imposed on two commission agents for stealing market fees
हांसी(हिसार)। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने अनाज मंडी में आढ़तियों के गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान दो आढ़तियों के गोदाम में माल रिकॉर्ड से ज्यादा मिला। साथ ही दोनों आढ़ती मार्केट फीस की चोरी करते हुए मिले। जिस पर दोनों आढ़तियों पर 72,000 का जुर्माना लगाया गया। टीम देर रात तक मार्केट कमेटी के कार्यालय में रिकॉर्ड का मिलान करती रही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में शाम करीब 6 बजे छापा मारा। टीम ने जींद रोड व बरवाला बाईपास रोड पर तीन आढ़तियों के गोदाम में जांच की। निरीक्षण के दौरान दो गोदाम में 600 क्विंटल माल अधिक मिला। इस माल का जिक्र रिकॉर्ड में नहीं मिला। दोनों ही आढ़ती मार्केट फीस चोरी करते हुए मिले। जिस पर दोनों जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई के दौरान मार्केट कमेटी के अधिकारी भी साथ रहे। इसके साथ ही एक खाद बीज की दुकान पर भी छापा मार। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की इंचार्ज सुनैना ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed