फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A fallen tree on Dhani Gujran Road from Putthi Mangal Khan has caused accidents

Hisar News: पुट्ठी मंगल खां से ढाणी गुजरान रोड पर झुका पेड़ बना हादसों का सबब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A fallen tree on Dhani Gujran Road from Putthi Mangal Khan has caused accidents
सड़क के बीच झुका पेड़, जो हादसों का कारण बन सकता है। 
हांसी। गांव पुट्ठी मंगल खां से ढाणी गुजरान रोड पर एक झुका हुआ पेड़ वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के चलते यह पेड़ सड़क पर खतरनाक स्थिति में आ खड़ा हुआ है, जिससे यहां पर अक्सर हादसे होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, इस रोड पर करीब 5 से 7 पेड़ ऐसे ही झुके हुए हैं। ढाणी गुजरान के निवासी धर्मवीर सिंह अधाना, बलवान सिंह, विक्रम, विजय और अन्य ने बताया कि तीन दिन पहले आई तेज बारिश और तूफान के चलते यह पेड़ झुक गया है। इसके कारण खासकर रात के समय हादसों का खतरा और बढ़ गया है। कई बार तो वाहन चालक बाल-बाल दुर्घटना से बच गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यह पेड़ वन विभाग के अंतर्गत आता है, और इसलिए वे इसे खुद से काट नहीं सकते। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों से अपील की कि वे समय रहते इस पेड़ का समाधान करें, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। वन विभाग के रेंज ऑफिसर रमेश यादव ने बताया कि हमने कर्मचारियों को मौके पर भेजकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। जो उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed