{"_id":"67e451e26210631813091edc","slug":"a-dead-body-of-a-person-found-at-a-historical-fort-suspected-to-have-died-due-to-drug-addiction-hisar-news-c-21-hsr1020-592972-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ऐतिहासिक किले पर मिला व्यक्ति का शव, नशे से मौत होने का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ऐतिहासिक किले पर मिला व्यक्ति का शव, नशे से मौत होने का अंदेशा
Thu, 27 Mar 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
हांसी। शहर के पृथ्वीराज चौहान के ऐतिहासिक किले पर व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। शव की देर रात तक पहचान नहीं हो सकी। शव के समीप नशीली पुड़िया की पैकिंग का पेपर मिला है। ऐसे में पुलिस अंदाजा लगा रही है कि नशे के कारण व्यक्ति की मौत हुई।
किले के कर्मचारियों ने सुबह करीब 11 बजे वहां पर एक शव को देखा। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंचे व मौके से साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद पुलिस ने अंदाजा लगाया कि व्यक्ति की मौत नशे के कारण हुई है। शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है।
शहर थाना प्रभारी सदानंद ने बताया कि जांच के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। किले के आसपास के क्षेत्रों व अन्य थानों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 72 घंटे में पहचान के लिए शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।