फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A crowd of hopefuls gathered at the doorstep of the system

Hisar News: उम्मीदों की चौखट पर उमड़े फरियादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A crowd of hopefuls gathered at the doorstep of the system
हांसी समाधान शिविर में शिकायतें सुनते हुए सीटीएम हिमांशु। प्रशासन
हांसी। जिला सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर जन-आकांक्षाओं और समस्याओं के निराकरण का केंद्र बना। समाधान की उम्मीद के साथ कोई फरियादी बिजली का खंभा तो कोई रास्ते का पेड़ हटवाने की गुहार लेकर पहुंचा। किसी ने बिजली बिल और परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) की विसंगतियों को दूर करने की अर्जी लगाई। आमजन की इन दुविधाओं को सीटीएम हिमांशु चौहान ने सुना और अधिकारियों को समयबद्ध और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर के दौरान गांव खानपुर निवासी मूर्ति देवी ने अपने बिजली बिल में त्रुटि की शिकायत दर्ज कराई। सीटीएम ने बिजली निगम के अधिकारियों को त्रुटि को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। गांव कुंभा निवासी राजबाला ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में दर्ज त्रुटियों को ठीक करवाकर राशन कार्ड जारी करवाने की मांग रखी। इस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। नरेश कुमार ने अपने घर के सामने लगे बिजली के खंभे को हटवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

गांव भाटला निवासी रामप्रसाद ने अपने खेत के बीच स्थापित ट्रांसफार्मर को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। उन्होंने भैंसों के नुकसान के संबंध में मुआवजा दिलाने की भी गुहार लगाई। दोनों मामलों में संबंधित विभागों को मौके का निरीक्षण कर नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हांसी निवासी जिले सिंह सैनी ने पड़ोसी के मकान में स्थित बरगद के पेड़ से अपने मकान को संभावित नुकसान होने की आशंका व्यक्त करते हुए पेड़ हटवाने की मांग की। शिविर में नंदलाल ने अपनी व्यक्तिगत समस्या के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत किया जबकि राजकपूर ने अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाने संबंधी मांग प्रशासन के समक्ष रखा। दोनों मामलों में संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
शिविर में तहसीलदार डॉ अनिल बिढ़ान, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, बीडीपीओ अशोक कुमार, सत्यवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed