फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A couple returning from their in-laws' house on a bike was robbed

Hisar News: बाइक पर ससुराल से लौट रहे दंपती को लूटा

Mon, 04 Nov 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 04 Nov 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
A couple returning from their in-laws' house on a bike was robbed
​भिवानी में घटना बताता लूट का पीड़ित व्य​क्ति।
भिवानी। गांव चांग से खरक मार्ग पर पत्नी के साथ ससुराल से घर लौट रहे एक व्यक्ति से लूट का मामला प्रकाश में आया है। चार युवकों पर बीच रास्ते में रोककर मारपीट कर नकदी और आभूषण छीनने का आरोप लगा है। घायल व्यक्ति को नागरिक अस्पताल में दाखिल करा घटना की सूचना पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन



गांव निगाना निवासी अजीत ने सदर पुलिस को शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि वह भैया दूज पर पत्नी के साथ गांव चांग में अपनी ससुराल आए थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह पत्नी के साथ बाइक पर चांग से खरक कलां मार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान पुल के पास चार युवकों ने उनकी बाइक को रोक कर उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


आरोपी बुलेट बाइक पर सवार होकर आए थे। अजीत ने बताया कि आरोपियों ने उनकी पत्नी से 11,100 रुपये छीन लिए। वह पत्नी के कानों से बाली, सोने की अंगूठी और चेन भी छीन कर ले गए। घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायल को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले की विवेचना कर रहे गुजरानी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता ने मारपीट और छीना झपटी के आरोप लगाए हैं, जिसकी पुष्टि के लिए जांच जारी है। पुलिस ने आरोपियों के उनका रिश्तेदार होने की आशंका जताई है। फिलहाल लूट का सबूत अभी नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed