{"_id":"68ded16975da997d1e0d7784","slug":"a-couple-and-two-children-were-trapped-under-the-debris-after-the-roof-collapsed-hisar-news-c-21-hsr1020-722048-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: छत गिरने से दंपती और दो बच्चे मलबे में दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: छत गिरने से दंपती और दो बच्चे मलबे में दबे
विज्ञापन
सूर्य नगर में छत का गिरा मलबा।
हिसार। सूर्यनगर में वीरवार सुबह करीब छह बजे मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर दंपती और दो बच्चे घायल हो गए। परिवार के मुखिया राम की हालत गंभीर है। राम सरदारजी के नाम से शहर के कैंप चौक पर ताला सुधारने और डुप्लीकेट चाबी बनाने का काम करते हैं। वह मोहल्ला सूर्यनगर की 10 नंबर गली में बने एक मकान में किराये पर रहते हैं।
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन राम ने बताया कि हालिया बारिश और मकान की पुरानी हालत के कारण छत पहले से ही जर्जर हो चुकी थी। हादसे के समय वे, उनकी पत्नी पिंकी (28 वर्ष), बेटियां संजना (5 वर्ष) और सोनाक्षी (4 वर्ष) घर पर ही मौजूद थे। अचानक तेज आवाज के साथ छत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। पड़ोसियों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।
राम सिंह की पत्नी और दोनों बच्चियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, पार्षद प्रतिनिधि बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि मकान काफी पुराना और जर्जर था। मकान मालिक इसे किराये पर देने के लिए इच्छुक नहीं था, लेकिन किराया कम होने के कारण राम सिंह ने यह मकान ले लिया था। उन्होंने कहा कि घायलों की आर्थिक सहायता के लिए उपायुक्त से भेंट की जाएगी। ब्यूरो