{"_id":"6910f90ecda8cae6d70de315","slug":"a-case-has-been-filed-in-petwad-village-for-land-grabbing-and-the-cia-will-investigate-hisar-news-c-21-1-hsr1041-747233-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गांव पेटवाड़ में भूमि हड़पने पर केस दर्ज, सीआईए करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गांव पेटवाड़ में भूमि हड़पने पर केस दर्ज, सीआईए करेगी जांच
Mon, 10 Nov 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद । क्षेत्र के गांव पेटवाड़ में खेत की जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। रोहतक जिले के बोहर निवासी जगमोहन ने आरोप लगाया कि उनकी खरीदी हुई जमीन पर गांव पेटवाड़ का एक व्यक्ति जबरन कब्जा कर रहा है। फसल काटने के बाद ठेका राशि भी नहीं दी और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच नारनौंद सीआईए को सौंप दी है।
रोहतक जिले के गांव बोहर निवासी जगमोहन ने आरोप लगाया कि उन्हाेंने पेटवाड़ निवासी सितेंद्र से खसरा नंबर 346//14, 17, 7 में से कुल 24 कनाल (लगभग तीन एकड़) जमीन दो बार में खरीदी थी। जगमोहन का कहना है कि वह अपने गांव से दूर होने के कारण खेत में अक्सर नहीं आ पाते थे। इसी बीच सितेंद्र ने बिना पूछे उसी जमीन पर धान की बिजाई कर दी। जब उसे इसकी जानकारी मिली तो सितेंद्र ने कहा कि वह छह माह का 75,000 रुपये ठेका दे देगा लेकिन फसल की कटाई के बाद न तो उसने ठेका राशि दी और न ही जमीन खाली की।
आरोप है कि अब वह जमीन पर जबरन कब्जा जमाए हुए है और धमकी देता है कि यदि खेत में आए तो जान से मार देगा। जगमोहन ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ठेका राशि दिलवाई जाए और उसकी जमीन खाली करवाई जाए।