फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A case has been filed against the husband and mother-in-law for trying to burn the woman alive by setting her on fire

Hisar News: महिला को जलाने के प्रयास में पति व सास पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against the husband and mother-in-law for trying to burn the woman alive by setting her on fire
हांसी। हनुमान कॉलोनी में महिला को आग लगा कर जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने महिला के पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं, आरोपी पति भी आग लगाने से झुलस गया था। वह भी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले उसका विवाह विकास नगर निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से उनको कोई बच्चा नहीं है। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी पति के साथ अनबन रहने लगी थी।
विज्ञापन

अब वह हनुमान कॉलोनी निवासी युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही है। इसके लिए उसने कागजात भी तैयार करवाए हैं। इस पर उसके पति व उसकी सास ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को वह युवक के आवास पर अपने कमरे में सो रही थी। तभी पति वहां आया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। युवक की भाभी ने उसे बचाया व उसे फोन करके घर बुलाया।
जिसके बाद युवक उसे नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया। वहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। फिलहाल वह अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। पुलिस ने पति व सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि आग लगने से पीड़िता करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गई थी।


पंजाबी सिंगर के शो में डीएसपी को झेलना पड़ा अपमान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हिसार। पंजाबी सिंगर गुरदास मान के शो में सिवानी ब्लॉक में तैनात डीएसपी को अपमान झेलना पड़ा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल पंजाबी सिंगर का एचएयू के सभागार में शनिवार को शो था। डीएसपी जयभगवान भी धोती-कुर्ता पहनकर इस शो को देखने आए हुए थे। जब पंजाबी सिंगर ने मैं हरियाणा जाट को लेकर गाना गाया तो डीएसपी स्टेज के सामने नाचने लग गए। वहां पर मौजूद सुरक्षा में लगे बाउंसरों ने डीएसपी को बांह से पकडक़र दूर हटा दिया। इस मामले में कुछ देर बहस भी हुई। हालांकि जयभगवान ने बाउंसरों को डीएसपी होने बारे बताया। मगर बाउंसरों ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें स्टेज से दूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed