फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A boy from Bas stranded in Cyprus, yearned to attend his sister's wedding, a tourist guide from Budana also stranded in Dubai with 117 Indians

Hisar News: साइप्रस में फंसा बास का युवक, बहन की शादी में शामिल होने को तरसा, दुबई में 117 भारतीयों संग बुडाना का टूरिस्ट गाइड भी फंसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
A boy from Bas stranded in Cyprus, yearned to attend his sister's wedding, a tourist guide from Budana also stranded in Dubai with 117 Indians
बास (हांसी)। ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच साइप्रस में बास बादशाहपुर का युवक ललित मोर फंस गया है। 12 मार्च को उसकी बहन की शादी है लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने से वह स्वदेश नहीं लौट पा रहा है। ललित ने सरकार से सुरक्षित घर वापसी की गुहार लगाई है। उसके घर लौटने की अनिश्चितता के कारण शादी की तैयारियों में जुटे परिजन भी चिंतित है।
विज्ञापन

गांव बास निवासी ललित मोर दो साल पहले वर्क परमिट वीजा पर साइप्रस गया था। बहन की शादी में शामिल होने के लिए उसने 28 फरवरी को भारत वापसी की टिकट बुक की थी। वह एयरपोर्ट गया लेकिन युद्ध शुरू होने के कारण फ्लाइट रद्द हो गई। वह भारतीय दूतावास के संपर्क में है लेकिन फ्लाइट संचालन कब शुरू होगा इसकी जानकारी नहीं मिली है। ललित की बहन आरती ने बताया कि भाई ने परिवार की जिम्मेदारी उठाई और दिन-रात मेहनत की। उसका सपना था कि वह बहन की विदाई अपने हाथों से करे। शादी के अलावा होली के मौके पर भाई की गैरमौजूदगी की टीस हर किसी को खल रही है।
विज्ञापन

भारतीय दूतावास के संपर्क में है प्रदीप
गांव बुडाना निवासी प्रदीप ढांडा भी दुबई में फंसा है। टूरिस्ट गाइड के रूप में काम कर रहे प्रदीप 27 फरवरी को दुबई गए थे। उनके साथ 117 भारतीय पर्यटक भी थे। सभी की वापसी 2 मार्च को तय थी लेकिन मौजूदा हालात के कारण उनकी फ्लाइट रद्द हो गई। प्रशासन की ओर से होटल में ही रहने की चेतावनी जारी की गई है और सुरक्षा कारणों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। प्रदीप ने बताया कि वह लगातार भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं। दूतावास ने आश्वासन दिया है कि परिस्थितियां सामान्य होते ही सभी भारतीयों को सुरक्षित भारत वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed