फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A beekeeper was cheated of Rs 4.26 lakh in the name of buying honey

Hisar News: शहद खरीदने के नाम पर मधुमक्खी पालक से की 4.26 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A beekeeper was cheated of Rs 4.26 lakh in the name of buying honey
हांसी(हिसार)। शहद खरीदने के नाम पर सुल्तानपुर में मधुमक्खी पालक से शातिर ने 4.26 लाख रुपये ठग लिए। शातिर ने उसे बताया कि वह डाबर कंपनी के लिए शहद खरीदता है। कंपनी के साथ एग्रीमेंट करने व दस्तावेज तैयार करने के नाम पर शातिर ने रुपये अपने खाते में डलवाए।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। शिकायत में सुल्तानपुर निवासी विरेंद्र ने बताया कि वह मधुमक्खी पालन का काम करता है। उसने शहद बेचने के लिए एक साइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा रखा है। वह 25 फरवरी को शहद बेचने के लिए साइट पर खरीदार देख रहा था। तभी उसने देखा कि एक व्यक्ति शाकिब ने उससे शहद खरीदने के लिए मांग कर रखी है। इस पर वीरेंद्र ने शाकिब के दिए हुए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। फोन पर उसने बताया कि वह डाबर कंपनी के लिए शहद खरीदता है। उसने 2 लाख किलोग्राम शहद खरीदने के लिए कहा। इसके बाद 27 फरवरी को शाकिब ने कुछ जरूरी कागजात बनवाने की बात कहकर पांच हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। पांच मार्च को डाबर कंपनी के साथ एग्रीमेंट करवाया गया।
विज्ञापन

इसकी एवज में उससे साढ़े तीन लाख रुपये खाते में डलवाए। बाद में उसने 71 हजार रुपये और उसके खाते में डाले। कुल 4.26 लाख रुपये वीरेंद्र ने शाकिब के बताए खाते में डाले। यह नकदी उसने अपने कारोबार के लिए बनाए गए बैंक खाते से डाले। ठगी का पता चलने पर वीरेंद्र ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed