फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A barrage of announcements... Government, do something.

Hisar News: घोषणाओं की बौछार... कुछ तो करो सरकार

Mon, 02 Mar 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 02 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
A barrage of announcements... Government, do something.
हिसार। प्रदेश सरकार के बजट से हर वर्ग को उम्मीदें होती हैं। बजट की तारीख घोषित होते ही उम्मीदें परवान चढ़ने लगती हैं लेकिन इस मौके पर पिछले बजट में की गईं घोषणाएं भी जेहन में ताजा हो उठती हैं। बजट भाषण को हर वर्ग के लोग टकटकी लगाए देखते और सुनते हैं। कुछ घोषणाएं सिरे चढ़ती हैं तो कई कागजों से भी बाहर नहीं निकल पातीं। जिले के लिए पिछले पांच सालों में की गईं बजट घोषणाओं में से 32 पर अब तक काम नहीं हो पाया है। सोमवार को पेश किए जाने वाले बजट में मुख्यमंत्री से उम्मीदें हैं कि नई सौगातों के साथ पिछली घोषणाओं को भी धरातल पर उतारने की काम करेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2025-26 के बजट में जिले के लिए की गईं 10 घोषणाएं अब तक जमीन पर नहीं उतरी हैं। वित्तीय सत्र वर्ष 2021-22 से 2025-26 के दौरान घोषित किए गए कई प्रोजेक्ट तो हर बार बजट में रखे गए। मसलन गांव सिसाय में पिछले 8 साल से आईटीआई का काम चल रहा है जो अब तक पूरा नहीं हो सका। चार साल पहले बाडोपट्टी में भी आईटीआई खोलने की घोषणा पर भी कोई काम शुरू नहीं हो सका। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में हिसार महानगर प्राधिकरण (एचमएडीए) बनाकर 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। हालत यह है कि एचमएडीए का मैप भी तैयार नहीं हो सका। खुद का कार्यालय भी नहीं बन सका। पहले सीईओ अशोक गर्ग की सेवानिवृत्ति के बाद अब कोई सीईओ भी नहीं है। एचएमडीए के नाम पर केवल एक कार्यकारी अभियंता नियुक्त है।
विज्ञापन




100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल की घोषणा

वित्तीय सत्र 2023-24 के बजट में हिसार में एलिवेटेड रोड के लिए 723 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई हलचल नहीं है। इसी तरह ईएसआईसी के 100 बेड के अस्पताल का एलान किया गया जो अब तक पूरा नहीं हो सका। इसकी जमीन भी तय नहीं हो सकी है। इससे पहले 2022-23 के बजट में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर विज्ञान केंद्र बनाने का एलान किया गया। तीन साल बाद भी यह घोषणा फाइलों से बाहर नहीं निकल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
2021-22 के बजट घोषणाएं
- हिसार-तोशाम-रेवाड़ी रोड को राजमार्ग का दर्जा देकर फोरलेन बनाना।
- परिवहन वाहन फिटनेस केंद्र बनाना।

- हिसार- बरवाला में बरसाती जल निकासी के लिए प्रोजेक्ट और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर विज्ञान केंद्र का निर्माण।

- मंडल स्तरीय चोट उपचार एवं पुनर्वास केंद्र का निर्माण।
- महिला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना व सिसाय गांव में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण।

----

2022-23 की बजट घोषणाएं
- हिसार-तोशाम रोड को रेवाड़ी तक फोरलेन किया जाएगा।
- परिवहन वाहन फिटनेस केंद्र बनाया जाएगा।
- हिसार बरवाला में बरसाती पानी निकासी प्रोजेक्ट व अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर विज्ञान केंद्र का निर्माण।

----

2023-24 की बजट घोषणाएं

- हिसार में ऐलिवेटेड रोड के लिए 723 करोड़ रुपये का प्रावधान।

- जिला स्तरीय मॉडर्न ई पुस्तकालय की स्थापना।
- ईएसआईसी का नया अस्पताल बनाया जाएगा।
- मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित किया जाएगा।

- सार्वजनिक भागीदारी से मल्टी मॉडल बस पोर्ट बनाया जाएगा।

- वैज्ञानिक खेल प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा।
----
2024-25 की बजट घोषणाएं

- हिसार महानगर विकास प्राधिकरण के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर।

- हिसार में बॉटनिकल गार्डन बनाया जाएगा।
- 100 बेड का ईएसआईसी अस्पताल बनाया जाएगा।
- गांव सिसाय में आईटीआई का निर्माण होगा।
- जीजेयू में नागरिक उड्डयन कॉलेज बनाया जाएगा।
- स्पीड क्लाइंबिंग खेल सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

- 24 हजार क्यूसिक क्षमता की नई पाइप लाइन डाली जाएंगी।

- यमुना का पानी हिसार तक पाइप लाइन के जरिए पहुंचाएंगे।

-----

2025 -26 की बजट घोषणाएं

- सेना भर्ती के लिए सरकारी संस्थान खुलेगा।

- अमरूद प्रसंस्करण यूनिट स्थापित की जाएगी।

- खजूर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएगा।

- हिसार में शुक्राणु छंटाई लैब स्थापित की जाएगी।

- 800 मेगावाट की अल्ट्रासुपर क्रिटिकल थर्मल यूनिट स्थापित होगी।

- पशुओं के एक्सरे निशुल्क होंगे।

- नागरिक अस्पताल में एमआरआई की सुविधा, 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण।
- 100 बेड से 300 बेड का नागरिक अस्पताल

- अग्रोहा में पुरातात्विक संग्रहालय की स्थापना।

- मॉडल संस्कृति स्कूल में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस खोलेंगे।

------

हमारे गांव में चार साल पहले आईटीआई बनाने की घोषणा की गई थी। ग्रामीणों ने 6 एकड़ पंचायती जमीन इसके लिए तय की थी। अब तक इस जमीन को विभाग ने अपने अधीन नहीं लिया। आईटीआई के लिए अब तक कोई काम शुरू नहीं हो सका जिस जमीन को गांव ने छोड़ा हुआ है, पहले उसे पट्टे पर देते थे। अब पंचायत को हर साल दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।- सूरजमल, ग्रामीण, बाडो पट्टी

-----

हमारे गांव में 2017 में आईटीआई बनाने का काम शुरू हुआ था। भवन निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ। वर्ष 2023 में पेयजल के लिए 14 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर किया. इस पर भी काम शुरू नहीं हो सका।

- अजीत सिंह, पूर्व सरपंच, सिसाय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed