फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A 100-fire ritual (havan) was performed in the court premises against drug abuse.

Hisar News: नशे के खिलाफ कोर्ट परिसर में 100 कुंडीय हवन

Thu, 01 Jan 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 01 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
A 100-fire ritual (havan) was performed in the court premises against drug abuse.
हांसी। नववर्ष के अवसर पर वीरवार को हांसी के न्यायिक परिसर में नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 100 कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला बार एसोसिएशन हांसी की ओर से प्रधान पवन रापड़िया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। आयोजन का विशेष उद्देश्य समाज में नशे के प्रति चेतना और सकारात्मक संदेश पहुंचाना था।
विज्ञापन

डीएवी स्कूल और मानवती आर्य कन्या स्कूल के विद्यार्थियों ने भी हवन में आहुतियां दीं। कार्यक्रम में न्यायिक दंडाधिकारी आशुतोष, एसडीएम राजेश खोथ, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी और युवा भाजपा नेता साहिल भयाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डीएवी संस्था के सचिव सत्यपाल आर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश खोथ ने लोगों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि नव वर्ष पर आयोजित यह हवन और नशे के खिलाफ अभियान समाज को सही दिशा देने का कार्य करेगा। साहिल भयाना, सत्यपाल आर्य और अन्य अतिथियों ने भी नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डीएवी स्कूल की प्राचार्य शैलजा, आर्य कन्या स्कूल की प्राचार्य डॉ. तमन्ना, बार एसोसिएशन के सचिव सुरेश सोनी, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र राजपाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, विद्यार्थी और नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed