{"_id":"78-62053","slug":"Hisar-62053-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने स्थापित किए कीर्तिमान : योगराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने स्थापित किए कीर्तिमान : योगराज
Hisar
Updated Mon, 06 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। समाजसेवी योगराज शर्मा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश विकास के मामले मेें अन्य प्रदेशों की तुलना में अव्वल है। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रयासों से मुख्यमंत्री हुड्डा ने देश के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से जसौरखेड़ी गांव में 225 एकड़ और एक हजार करोड़ की लागत से बनने वाले सेंटर फॉर न्यूक्लियर एनर्जी और बाढ़सा मेें 50 एकड़ में दो हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राष्ट्रीय कैंसर रिसर्च सेंटर की परियोजना का शिलान्यास करवाकर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी को जोड़ा है। योगराज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की खेल नीति पदक लाओ, इनाम पाओ और पदक लाओ पद पाओ की बदौलत हरियाणा के खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ व ओलंपिक खेलों में भारत के लिए पदक जीत कर भारत व हरियाणा का नाम रोशन किया।
विज्ञापन