फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   महिला अपराध पर तीस को संसद पर करेंगे प्रदर्शन

महिला अपराध पर तीस को संसद पर करेंगे प्रदर्शन

Sat, 28 Dec 2013 05:50 AM IST
Hisar
Hisar Updated Sat, 28 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
हिसार। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीवाईओ), ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) और महिला सांस्कृतिक संगठन (एमएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ 30 दिसंबर को संसद पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के माध्यम से महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर कारगर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इससे पूर्व 29 दिसंबर को मावलंकर हॉल दिल्ली में अखिल भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के जाने-माने बुद्धिजीवी, न्यायविद, वैज्ञानिक, कानूनविद व सामाजिक कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। डीवाईओ के जिला संयोजक हवा सिंह संघर्ष, डीएसओ के राजेश कुमार और एमएसएस की जिला सचिव बबिता ने बताया कि पिछले वर्ष 16 दिसंबर को दिल्ली में पैरामेडिकल की छात्रा से दुराचार और उसकी दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झझकोर कर रख दिया था। इसके बाद हजारों छात्रों, युवाओं और महिलाओं को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इस आंदोलन के दबाव में सरकार को महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को रोकने और इस घटनाक्रम की जांच के लिए जस्टिस वर्मा आयोग गठित किया गया था। जस्टिस वर्मा ने सरकार को जो रिपोर्ट पेश की थी, उसमें दिए गए सुझावों को सरकार ने पूरी तरह से लागू नहीं किया है। जिसकी बदौलत महिलाओं पर अपराध घटने की बजाय दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed