फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हल्ला बोल रैली में हिस्सा लेंगे पैक्स कर्मचारी

हल्ला बोल रैली में हिस्सा लेंगे पैक्स कर्मचारी

Sat, 14 Dec 2013 05:48 AM IST
Hisar
Hisar Updated Sat, 14 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
हिसार। नियमित वेतनमान जैसी मांगों के समर्थन में पिछले एक पखवाड़े से जारी आंदोलन कर रहे प्राथमिक कृषि सरकारी समितियों के कर्मचारियों ने हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी की 22 दिसंबर की हल्ला बोल रैली मेें भी अपना समर्थन देने की घोषणा की है। इसमें पैक्स के प्रदेश भर के हजारों कर्मचारी भाग लेंगे। विभिन्न पैक्स कार्यालयों पर जारी कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार और विभाग ने समय रहते कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा नहीं किया तो यह आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर पैक्स के प्रांतीय प्रधान सुरेंद्र राणा, सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र मान, पैक्स कर्मचारी जिला प्रधान राजेंद्र सिंह जाखड़, सर्व कर्मचारी संघ के जिला ऑडिटर सूरज प्रकाश भाटिया, धर्मवीर पूनिया, रमेश कुमार ग्रेवाल, श्रीचंद, राजेश कुमार, अशोक, राजेंद्र, लीलू किरतान, लीलूराम न्योली, सुरेश कुमार, अग्रोहा से पवन कुमार, नंगथला से नरेश शर्मा, आदमपुर से बंसीलाल, स्याहड़वा से जयसिंह, नारनौंद से रविंद्र कुमार और हांसी से सरजीत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed