{"_id":"78-61831","slug":"Hisar-61831-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी से की खुला दरबार लगाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी से की खुला दरबार लगाने की अपील
Hisar
Updated Wed, 11 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
हिसार। वार्ड 6 से निगम पार्षद मानसिंह चौहान ने जिला उपायुक्त से वार्ड की समस्याओं के निदान के लिए खुला दरबार लगाने का अनुरोध किया है। उपायुक्त को एक पत्र सौंपकर मान सिंह चौहान ने मांग की है कि उनके वार्ड में नागरिकों को अत्यधिक समस्याएं हैं जिसके चलते वार्ड के दाना शेर मंदिर में खुला दरबार लगाकर उनकी समस्याओं का निदान किया जाए। इस पर जिला उपायुक्त ने जल्द ही वार्ड 6 में खुला दरबार लगाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन