फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ते की मांग

पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ते की मांग

Tue, 19 Nov 2013 05:45 AM IST
Hisar
Hisar Updated Tue, 19 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
हिसार। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में सोमवार को लघु सचिवालय पर धरना दिया। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा गया। धरने की अध्यक्षता डीवाईओ के जिला संयोजक हवा सिंह संघर्ष और विजेंद्र सिंह सुरेवाला ने की।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार की जनविरोधी व पूंजीवाद पूर्ण नीतियों के चलते देश का युवा भयंकर बेरोजगारी का शिकार है। इसके चलते युवा आत्महत्या जैसे कठोर कदम उठाने पर विवश है। संगठन के जिला संयोजक हवासिंह संघर्ष ने चेतावनी दी कि सरकार ने अगर युवाओं की दशा को देखते हुए कोई कदम न उठाए तो आने वाले दिनों में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। धरने को आल इंडिया यूटीयूसी के जिला सचिव मेहर सिंह बांगड़ ने भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शहीद चंद्रशेखर की प्रतिमा को खंडित करने की कड़े शब्दों में निंदा की।। धरने के दौरान बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने और रोजगार न दिए जाने तक कम से कम पांच हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता देने, स्कूलों व सरकारी क्षेत्रों में पड़े खाली पदों को स्थाई भर्ती से भरने, सरकारी नौकरियों में राजनैतिक भेदभाव, भाई भतीजावाद, भ्रष्टाचार पर कारगर रोक लगाने, उच्च स्तर तक सभी को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने, सभी प्रकार के प्रचार माध्यमों में अश्लीलता व हिंसा पर रोक लगाने, हिसार में परिजात चौक पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों को पकड़ने और सख्त सजा देने व प्रतिमा का स्वरूप तुरंत बहाल करने जैसी मांगों को उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed