{"_id":"78-61679","slug":"Hisar-61679-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्करों ने की वेतन बढ़ाने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्करों ने की वेतन बढ़ाने की मांग
Hisar
Updated Fri, 15 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। आशा कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा से संबंधित ऑल इंडिया यूटीयूसी की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद आशा वर्कर जिंदल चौक स्थित स्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिंदल के कैंप ऑफिस पहुंची और ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व ऑल इंडिया यूटीयूसी के जिला सचिव मेहर सिंह बांगड़ ने किया।
प्रदर्शन में यूनियन नेताओं ने सरकार पर आशा कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गोहाना में हुई शकित रैली में मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी, मिड-डे-मील, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार आदि के मेहनताने में बढ़ोतरी की घोषणा की है। लेकिन आशा कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से अनदेखा कर दिया गया। जिससे आशा कार्यकर्ताओं में रोष है। यूनियन की जिला प्रधान सत्यबाला ने सरकार से मांग की कि आशा कार्यकर्ताओं को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के समान सरकार द्वारा घोषित 81 सौ रुपये मासिक न्यूनतम वेतन दिया जाए, इसके अलावा देर सवेर जापा के लिए गांव से शहर जाते समय अस्पताल में पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने, हाजिरी रजिस्टर लगाने की मांग को प्रमुखता के साथ उठाया गया। यूनियन कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों का ध्यान न किया गया तो आशा वर्कर जोरदार आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगी। इस मौके पर नीलम कुमारी, मुकेश कुमारी, सुनीता, रेखा, अंजू, मंजू, संतोष, विद्या सहित अन्य आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं।