{"_id":"78-61475","slug":"Hisar-61475-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिका ने परिचालक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिका ने परिचालक को कुचला, मौत
Hisar
Updated Fri, 11 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। ढाणी ब्राह्मण गांव के पास हांसी जींद मार्ग पर सड़क पर सो रहे एक युवक को टाटा इंडिका ने कुचल दिया जिससेेउसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इंडिका चालक मौके से फरार हो गया।
तेल टैंकर चालक रामपुरा निवासी विजय ने बताया कि बुधवार रात करीब दस बजे गांव ढ़ाणी ब्राह्मण के पास एक तेल का टैंकर पलट गया। चालक और परिचालक गावड़ जाट निवासी अतर सिंह सुरक्षित बच गए। दोनों ने टैंकर के पास सोने का निश्चय किया। परिचालक अतर सिंह एक चादर लेकर सड़क के किनारे सो गया। सुबह करीब पांच बजे जींद की तरफ से एक इंडिका आ रही थी और सामने सेे रोडवेज बस हांसी की तरफ से आ रही थी। इंडिका के चालक को बस की हेडलाइट के कारण कुछ दिखाई दिया और उसने सड़क पर सो रहे अतर सिंह को टक्कर मार दी। अतर सिंह पास के गड्ढों में जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर नारनौंद पुलिस मौके पर पहुंची और इंडिका को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। टाटा इंडिका का चालक मौके से फरार हो गया। उसको जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।