{"_id":"78-61471","slug":"Hisar-61471-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव नए सिरे से होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव नए सिरे से होगा
Hisar
Updated Thu, 10 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सेक्टर-14 वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व महासचिव सुदामा अग्रवाल ने कहा कि सेक्टर-14 वेलफेयर एसोसिएशन का 30 जून को हुआ चुनाव असंवैधानिकथा। इस संबंध में उपायुक्त को एक पत्र लिखकर सूचित किया गया था। उपायुक्त ने डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार सोसायटी को उचित कार्रवाई के लिए कहा था। रजिस्ट्रार ने जांच में पाया कि चुनाव असंवैधानिक है। इसके बाद इसे रद्द कर दिया गया और पुरानी कार्यकारिणी के अध्यक्ष जोगिंद्र काहलो के नेतृत्व वाली कार्यकारिणी को ही बहाल कर दिया गया। अग्रवाल ने कहा कि जब तक एसोसिएशन के नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता तब तक जोगिंद्र काहलो सेक्टर-14 वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रधान जोगिंद्र काहलो की अध्यक्षता में एक कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाकर आगामी की कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन