{"_id":"78-61462","slug":"Hisar-61462-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग
Hisar
Updated Tue, 08 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव योगेश सिहाग ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिख प्रदेश में छात्र संघ के चुनाव बहाल करने की मांग की है। सिहाग ने कहा कि पिछले 17 साल से प्रदेश में छात्र चुनाव बंद है। छात्र संघ चुनाव बंद होने से छात्रों की प्रतिभा नहीं निखर रही है। छात्र संघ चुनाव युवाओं की राजनीति में आने की प्रथम सीढ़ी है। चुनाव पर प्रतिबंध होने से आम परिवार के युवाओं को राजनीति में आगे आने का अवसर नहीं मिल पा रहा। सिहाग ने राहुल गांधी से मांग की है कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप छात्र संघ के चुनाव बहाल किए जाएं।
विज्ञापन