फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   राहुल गांधी बने प्रधानमंत्री : कुमारी सैलजा

राहुल गांधी बने प्रधानमंत्री : कुमारी सैलजा

Mon, 07 Oct 2013 05:41 AM IST
Hisar
Hisar Updated Mon, 07 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
हिसार। केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा का कहना है कि देश की जनता चाहने लगी है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने। सैलजा उकलाना में कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है, राव इंद्रजीत हो या कोई अन्य सभी अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के मुद्दे पर बोल रहे हैं। लोकतंत्र में सभी को अपनी राय रखने का अधिकार है। राहुल बनाम मोदी मुद्दे पर सैलजा ने कहा कि मोदी सिर्फ एक प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, जबकि राहुल इस देश के हर दिल की चाहत है, सिर्फ मीडिया अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए इस मामले को बढ़ा-चढ़ा रहा है।
विज्ञापन

सैलजा ने कहा कि मोदी को भाजपा में ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है। देश की जनता कभी सांप्रदायिक विचाराधारा वाले व्यक्ति को सहन नहीं करेगी। इस दौरान सैलजा ने राहुल गांधी की काफी प्रश्ंासा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अध्यादेश पर अपनी निष्पक्ष राय प्रस्तुत करके आम आदमी के दिल में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार की तारीफ में कहा कि मनमोहन सरकार ने अपने कार्यकाल में देश को ऊंचाईयों पर पहुंचाने का रिकार्ड स्थापित किया हैं। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए सैलजा ने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन काबिले तारीफ होगा। सैलजा ने उकलाना के युवा विधायक नरेश सेलवाल को भी शाबासी दी। केंद्रीय मंत्री ने उकलाना के पत्रकार मदन लाल सिंगला, समाजसेवी सुभाष नांरग आदि के निधन पर शोक जताने उनके घरों में भी गई।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed