{"_id":"78-61451","slug":"Hisar-61451-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलजा ने फिर साधा सरकार पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलजा ने फिर साधा सरकार पर निशाना
Hisar
Updated Mon, 07 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कुमारी सैलजा ने डाबडा चौक पर अपने निवास स्थान पर आयोजित प्रेस वार्ता में हरियाणा सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलित समुदाय को सौ-सौ गज के प्लाट देना प्रस्तावित है, लेकिन उसमें हर जिले में ढेरों अड़चनें आ रही हैं। कहीं पर प्लाटों की रजिस्ट्री नहीं हो रही, कहीं कब्जा नहीं मिल रहा तो कहीं पर जमीन ही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार और प्रशासन को तेजी दिखानी होगी तभी सभी के लिए आशियाने का सपना साकार हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हरियाणा में कोई जनाधार नहीं है। कांग्रेस दोबारा सत्ता हासिल करेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग बनाने से पिछड़े वर्ग की समस्याओं का जल्द समाधान किया जा सकेगा।