{"_id":"78-61281","slug":"Hisar-61281-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलिक शिक्षा अधिकारी को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलिक शिक्षा अधिकारी को घेरा
Hisar
Updated Wed, 11 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। रेशनेलाइजेशन नीति से प्रभावित अनुबंधित अध्यापकों को तुरंत प्रभाव से समायोजित करने की मांग पर राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर मंगलवार को धरना दिया।
जिला प्रधान मुकेश चहल ने कहा कि जिले के अनुबंधित अध्यापकों ने गत 29 अगस्त को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से बातचीत की थी, जिसमें जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शीघ्र ही प्रभावित अनुबंधित अध्यापकों को समायोजित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक इन प्रभावित अध्यापकों को समायोजित नहीं किया गया। उन्होंने मौलिक शिक्षा अधिकारी से मांग की कि अन्य जिलों की तरह इन अनुबंधित अध्यापकों को भी बिना सेवा में अंतराल और बिना किसी आर्थिक हानि के तुरंत प्रभाव से समायोजित किया जाए। इस अवसर पर सतीश, राजेश, कृष्ण कुमार, कंवलजीत, नीरज, सतीश, कुलदीप, मुकेश, सुखबीर, नीलम, रीतू, मधु, उदय, महावीर मौजूद रहे।