{"_id":"78-59247","slug":"Hisar-59247-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में गए किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में गए किसान की हत्या
Hisar
Updated Mon, 29 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डिंग मंडी (सिरसा)। डिंग में गदली रोड पर पर स्थित खेत में एक किसान की श्ािनवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने किसान के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किसान के भाई महेंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई जगदीश कुमार शनिवार रात करीब दस बजे घर से ट्रैक्टर लेकर खेत गया था। जब वह रविवार सुबह घर नहीं आया तो उसने खेत में जाकर देखा। नलकूप के पास बने कमरे के बाहर उसके भाई का शव पड़ा हुआ था और उसके नाक के नीचे धारदार हथियार से चोट के निशान थे और खून बह रहा था। जगदीश कुमार विवाहित था और उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।