{"_id":"78-51507","slug":"Hisar-51507-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई फायर करने से फैली दहशत, दो को मौके से किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई फायर करने से फैली दहशत, दो को मौके से किया काबू
Hisar
Updated Tue, 26 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
जींद। डीआरडीए के सामने हुडा कांपलेक्स में रविवार को हवाई फायरिंग करने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हवाई फायरिंग करने के आरोप में दो युवकों को काबू कर लिया। एक युवक भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हुडा कांपलेक्स में रविवार देर शाम युवकों ने हवाई फायर कर दिए। गोली चलने की आवाज सुन कर मार्केट में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हवाई फायरिंग कर रहे दो युवकों को काबू कर लिया। एक पुलिस पहुंचने की भनक मिलने पर अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए युवकों की पहचान डिफेंस कालोनी निवासी विमल और गांव अनूपगढ़ निवासी विकास के रूप में हुई। फरार हुए युवक की पहचान रोहतक रोड निवासी सुनील सैनी के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ दहशत फैलाने तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।