{"_id":"78-48569","slug":"Hisar-48569-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई ने ही की थी अपने बेटे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसआई ने ही की थी अपने बेटे की हत्या
Hisar
Updated Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना (जींद)। रामनगर में एएसआई वजीर सिंह ने अपने इकलौते बेटे को सिर्फ इस बात के लिए मौत के घाट उतार दिया कि उसने अनजान लड़की से शादी करने से इंकार कर दिया था। वजीर सिंह के साथ मिलकर मौक ा-ए-वारदात से सबूत मिटानेे के लिए उसकी बेटी रीतू ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में बाप-बेटी को गिरफतार कर लिया है। दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर पुलिस ने ओएक दिन के रिमांड पर लिया है।
डीएसपी रामेश्वर लाम्बा ने बताया कि रामनगर में 22 दिसंबर को सड़ी गली हालत में मिली अनिल की लाश की गुत्थी सुलझा ली गई है। उन्होंने बताया कि अनिल की हत्या उसके पिता वजीर सिंह जोकि शहर थाने में एएसआई है, ने की थी। उन्होंने बताया कि वजीर सिंह ने अपने बेटे अनिल का रिश्ता कु छ महीने पहले बड़सीकरी गांव में तय किया था। वजीर सिंह ने 14 दिसंबर को अनिल से शादी की बात की जिस पर अनिल ने पिता से कह दिया कि वह किसी और लड़की से प्यार करता है।
पुलिस के मुताबिक वजीर सिंह बेटी की बात सुनकर तैश में आ गया और दोनों के बीच कहासुनी इस हद तक बढ़ गई कि अनिल ने अपने पिता वजीर सिंह को थप्पड़ मार दिया। इतने में वजीर सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से अनिल की आंख के नीचे गोली दाग दी जिससे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि गोली की आवाज सुनकर उसकी बेटी रीतू कमरे की तरफ भागी तो वहां उसने अनिल का शव पड़ा था। वजीर सिंह ने अपनी बेटी को बताया कि अनिल ने उसे थप्पड़ मारा था। घटना के समय वजीर की पत्नी शादी का कपड़ा लेने के लिए रोहतक गई हुई थी। जब उसकी पत्नी ने घर आकर जब अनिल के बारे में पूछा तो बाप-बेटी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह कहां है। वजीर सिंह ने पुलिस को बताया कि अगले दिन बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट शहर थाना में दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
इसके बाद अनिल का शव उनके मकान में ही दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में 22 दिसंबर को पुलिस ने बरामद किया और मामले की जांच शुरू की। शव को गली-सड़ी अवस्था में होने के कारण सामान्य अस्पताल के डाक्टरों ने पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया था। जहां अनिल की मौत गोली लगने के कारण बतायी गई। इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया।