{"_id":"78-46309","slug":"Hisar-46309-78","type":"story","status":"publish","title_hn":" महारैली में शामिल होंग लाखों लोग : रेणुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महारैली में शामिल होंग लाखों लोग : रेणुका
Hisar
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। आदमपुर से विधायक रेणुका बिश्नोई ने कहा कि 2 दिसंबर को सिरसा में होने वाली महा रैली में लाखों लोग भाग लेंगे और यह महारैली सत्तासीन कांग्रेस के साथ-साथ सत्ता में आने के ख्वाब संजोए बैठी इनेलो के सपनों पर पानी फेरने का काम करेगी। वह आज टोहाना व रतिया हलके के गांवों में सभाआें को संबोधित कर रही थी।
उन्हाेंने कहा कि हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने जिस विश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ सत्तासुख को ठोकर मारकर जनता के हकों की लड़ाई लड़ी, उनके इसी निरंतर संघर्ष को समर्थन और आशीर्वाद देने लाखों लोग हजकां स्थापना दिवस महारैली में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल की रहनुमाई में 2 दिसंबर 2007 को हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि गठन के समय मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र रोहतक में जिस तरीके से प्रदेश के लाखों लोगों ने रिकार्ड संख्या में अपनी भागीदारी करके सरकार के खिलाफ बिना चुनाव के जनादेश देने का प्रयास किया, उसने प्रदेश के भविष्य की तस्वीर को भी कुछ हद तक साफ कर दिया था। रेणुका बिश्नोई ने वीरवार को गांव बुआन, टिब्बी, धोलू, जांडलीकलां, अयाल्की, हिजरांवा कलां, कुकड़ावाली व भिरड़ाना का दौरा कर लोगों को महारैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया।