{"_id":"78-46204","slug":"Hisar-46204-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में चल रहा जुआ, 6 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में चल रहा जुआ, 6 गिरफ्तार
Hisar
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नेशनल हाईवे पर स्थित शहर के एक आलीशान होटल में मंगलवार शाम को पुलिस ने छापा मारकर वहां जुआ खेल रहे छह लोगाें को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने करीब 4 लाख रुपये की जुआ राशि भी बरामद की। छापामार कार्रवाई के बाद एसपी विकास धनखड़ व डीएसपी शमशेर दहिया ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और होटल मालिक से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार होटल मालिक जुआ खिलाने की एवज में यहां जुआरियाें से एक हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से वसूल करता था।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को सीआईए के प्रभारी राजेश कुमार ने सूचना के आधार पर हाईवे पर स्थित होटल में दबिश दी। पुलिस की टीम ने दूसरी मंजिल में एक कमरे में जुआ खेल रहे कश्मीर निवासी हिजरावां, बलबीर निवासी बोदीवाली, पृथ्वी निवासी बोदीवाली, राजकुमार निवासी हंसपुर, सुभाष निवासी हिजरावां व राजाराम निवासी भट्टू सोत्तर को मौके पर काबू कर लिया। पुलिस ने उनसे 3 लाख 70 हजार 290 रुपये की राशि बरामद कर सभी पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार होटल में काफी समय से जुआ व बुक्कीज का कार्य चल रहा था। होटल मालिक कालूराम फुटेला ने यहां जुआरियाें से एक हजार प्रति व्यक्ति वसूलता था।