{"_id":"78-46201","slug":"Hisar-46201-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद ब्रांच नहर टूटी, 250 एकड़ फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद ब्रांच नहर टूटी, 250 एकड़ फसल डूबी
Hisar
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव ढिंगसरा के समीप सोमवार देर रात को फतेहाबाद ब्रांच नहर टूट गई। जिससे आसपास के खेतों में खड़ी 250 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारियाें ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से मंगलवार को नहर को पाटने का काम शुरू करवा दिया। नहर के टूटने का कारण पानी का तेज बहाव के कारण मिट्टी का कटाव होना बताया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव ढिंगसरा के पास से गुजर रही फतेहाबाद ब्रांच नहर की बुर्जी संख्या 143850 राईट में सोमवार देर रात को अचानक 100 फुट चौड़ी दरार आ गई। जिससे नहर का पानी आसपास के करीब 250 एकड़ के खेताें में फैल गया। खेतों में हाल ही में बिजी गई गेहूं की फसल पानी में डूब गई। इसकी सूचना मिलने गांव के किसान मौके पर पहुंच गये और उन्हाेंने अस्थाई तौर पर पानी के खेतों में प्रवेश करने पर रोक लगा दी और इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी। किसान रामकुमार, प्रहलाद सिंह, श्योकरण आदि ने बताया कि नहर टूटने से उनके खेताें में खड़ी फसल को भारी नुक्सान हुआ है। किसानों ने बताया कि उन्हाेंने अपने खेताें में हाल ही में गेहूं की फसल की बिजाई की थी लेकिन खेतों में पानी खड़ा होने के कारण अब फिर से उन्हें गेहूं की बिजाई करनी पड़ेगी। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता एसएस छिकारा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से नहर में आई दरार को पाटने का कार्य शुरू कर दिया।