फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी इनेलो : अजय चौटाला

अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी इनेलो : अजय चौटाला

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Hisar
Hisar Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नरवाना(जींद)। केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में इनेलो पार्टी के राज्य सभा सांसद खुलकर ममता के प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। यह विचार इनेलो पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अजय सिंह चौटाला ने सोमवार देर शाम गांव रसीदां में जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार बढ़ा है। ईमानदारी से इस पार्टी को कोई लेनादेना नहीं है। कांग्रेस के लोग जनता के पैसे को दोनों हाथों से लूट रहे हैं। प्रदेश में हर तरफ अराजकता का बोलबाला है। कोई भी आदमी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना हैं कि हरियाणा में चारों तरफ शांति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा नंबर 1 तो बना, लेकिन भ्रष्टाचार में, बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था में और युवाओं को बेरोजगार करने में नंबर वन बना है। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी जिसके कारण आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। इस मौके पर जिला शहरी प्रधान भगवानदास, हलका प्रधान छोटूराम बेलरखा, शहरी उपप्रधान नंदलाल शर्मा, हलका युवा प्रधान बिट्टू नैन, शहरी युवा प्रधान दिनेश शर्मा, पार्षद बलवान सैनी, प्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र दात्तावाला, योजना बोर्ड के पूर्व सदस्य लक्ष्मण मिर्धा, बीरभान ग्रोवर मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed