फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हिसार में 1200 कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी

हिसार में 1200 कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Hisar
Hisar Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हिसार। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशव्यापी जेल भरो आंदोलन के अंतर्गत विभिन्न विभागों के हजाराें कर्मचारी मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पर सामूहिक प्रदर्शन करने पहुंचे और वहीं पर लगभग 1200 कर्मचारियों ने गिरफ्तारी दी। पुलिस ने कर्मचारियों को गिरफ्तार करके देर शाम रिहा कर दिया।
विज्ञापन

इन गिरफ्तारियाें में बिजली निगम, जनस्वास्थ्य, सिंचाई, लोक निर्माण, पशुपालन, रोडवेज, महिला एवं बाल विकास विभाग, टूरिज्म, लाला लाजपतराय वैटेरनरी, चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय व वीजेवी विश्वविद्यालय, हिसार नगर निगम, वन विभाग, पशुधन बोर्ड आदि विभागों के कर्मचारियों और शिक्षकों ने भाग लिया। कर्मचारी विश्वविद्यालय के 4 नं. गेट के समक्ष एकत्रित होकर उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और वहां गिरफ्तारी दी। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव सुभाष लाम्बा, उप महासचिव जीवन सिंह, प्रैस सचिव हितेश व केन्द्रीय कमेटी की सदस्या निर्मला भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed