{"_id":"78-46119","slug":"Hisar-46119-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौंद कलां प्रकरण पर आज होगी पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौंद कलां प्रकरण पर आज होगी पंचायत
Hisar
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। बौंद कलां दोहरे हत्याकांड के कथित आरोपी मोस्ट वांटेड बदमाश कोलबीर की गिरफ्तारी न होने के विरोध में इलाके में मंगलवार को पंवार खाप-32 ने पंचायत बुलाने का निर्णय लिया है। इस मसले पर सोमवार को खाप प्रतिनिधियोें को डीसी ने बातचीत के लिए बुलाया लेकिन बातचीत का कोई हल नहीं निकल सका। दूसरी, कोलबीर को पकड़ने के लिए पुलिस का सर्च अभियान सोमवार को भी जारी रहा। हालांकि पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है।
पंवार खाप से पूर्व सरपंच सतेंद्र परमार ने बताया कि मंगलवार को बौंद कलां के सरकारी स्कूल में खाप के 32 गांवों की एक पंचायत बुलाई गई है जिसमें इस बारे में आगामी रणनीति तय की जाएगी। परमार ने बताया कि पंचायत के माध्यम से बदमाश के हमले में मारे गए दोनों भाईयों कुलदीप सिंह व राजेंद्र के बच्चों को सरकार द्वारा रोजगार दिए जाने और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरा क्षेत्र इस समय दहशत में है। लोग इस बदमाश के खौफ से अपने खेतों की सिंचाई करने से भी कतरा रहे हैं।
सोमवार को डीसी से मिले शिष्टमंडल में शामिल पूर्व सरपंच ने बताया कि डीसी अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को खाप के शिष्टमंडल को बातचीत के लिए बुलाया था लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ सकी। परमार ने बताया कि डीसी ने उनसे इस मामले को और आगे न बढ़ाते हुए बदमाश को शीघ्र पकड़ने की बात कही। डीसी ने पंचायत भी आयोजित न करने का अनुरोध किया लेकिन खाप प्रतिनिधि इस बात पर राजी नहीं हुए।
विज्ञापन
पूर्व सरपंच ने बताया कि अब यह पंचायत मंगलवार सुबह बौंद कलां के सरकारी स्कूल में बुलाई गई है जिसमें इस मसले पर रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आईजी के कहने पर खाप ने पुलिस को 72 घंटे का समय दिया था, वह भी अब पूरा हो चुका है। अब और समय नहीं दिया जा सकता।
उधर, पुलिस का सर्च अभियान सोमवार को भी जारी रहा। पुलिस खेतों व गांव के आसपास इलाके में कोलबीर की खोज में जुटी है। डीएसपी स्तर के तीन पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में खोजबीन का सिलसिला जारी है। ग्रामीणों द्वारा गांव में रात को ठीकरी पहरा दिया जा रहा है।