{"_id":"78-46116","slug":"Hisar-46116-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण नहीं मिला तो 16 दिसंबर से आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण नहीं मिला तो 16 दिसंबर से आंदोलन
Hisar
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। जाट आरक्षण संघर्ष समितिके प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश मान ने कहा कि जाट आरक्षण की मांग को लेकर खाप पंचायतें 26 नवंबर को चितवन वाटिका में जाट समुदाय की जिला स्तरीय बैठक लेंगी। बैठक में जाटों को ओबीसी में आरक्षण देने बारे विचार-विमर्श किया जाएगा और आंदोलन की आगामी रूपरेखा निर्धारित की जाएगी। मान सोमवार को जाट महासभा के जिला अध्यक्ष रोशनलाल थाना के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण को लेकर खाप पंचायतों ने सरकार को 15 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया था। अल्टीमेटम के मद्देनजर खाप पंचायतों ने आरक्षण की मांग को लेकर दोबारा जाट समुदाय को लामबंद करना शुरू किया है। अगर सरकार ने 15 दिसंबर तकजाटों को ओबीसी में शामिल नहीं किया तो 16 दिसंबर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके लिए छाप पंचायतों ने प्रदेश स्तर पर एक नई आंदोलन समिति का गठन किया है। इस अवसर पर उनके साथ रामनिवास धनखड़, करतार सिंह, जोगेंद्र सिंह बड़ेसरा, जाट महासभा के जिला प्रधान रोशनलाल थाना, हजारीलाल लम्बोरिया, प्रमोद तांखर, कर्णसिंह पूर्व सरपंच थाना, राजकुमार पुनिया, सांगवान, भंवरसिंह, सुलोचना ढिल्लो, सुरेंद्र ठेकेदार आदि मौजूद रहे।