{"_id":"78-45842","slug":"Hisar-45842-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंग रेप के आरोपियों के पक्ष में जुटे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंग रेप के आरोपियों के पक्ष में जुटे ग्रामीण
Hisar
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। गांव डाया में दलित लड़की से गैंग रेप के आरोप में गिरफ्तार चार युवकों को बेकसूर बताते हुए गांव के सैकड़ों लोग वीरवार को क्रांतिमान पार्क में जमा हुए और युवकों के खिलाफ दर्ज केस रद करने की मांग की। ग्रामीणों ने इस संबंध में शुक्रवार को पंचायत करने का ऐलान किया है।
डाया गांव के सैकड़ों लोग प्रधान बलवान सिंह के नेतृत्व में क्रांतिमान पार्क पहुंचे और चार युवकों के खिलाफ दर्ज केस पर चिंता जताई। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिन चार युवकों को गैंग रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, वे बेकसूर हैं। पुलिस का भी कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में लड़की से रेप की पुष्टि नहीं हुई है तो फिर उन लड़कों को गिरफ्तार करने का क्या औचित्य है? उन्होंने कहा कि इस तरह के मुकदमे बेवजह दबाव बनाने और भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास हैं। ग्रामीणों ने जिला और पुलिस प्रशासन से अपील की कि चारों युवकों पर दर्ज केस रद किए जाएं और भविष्य में इस तरह के मामलों में पूरी जांच के बाद ही केस दर्ज किए जाएं। ग्रामीणों ने ऐलान किया कि चारों युवकों पर दर्ज केस रद करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को गांव में पंचायत की जाएगी। यदि पंचायत में मामले का हल नहीं निकला तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर प्रधान बलवान सिंह डांगी, दारासिंह, दिलबाग मलिक, दलजीत पंघाल, सूबेसिंह, प्रेम गुलिया, बलवान सूरा, दिलबाग भी उपस्थित थे।