{"_id":"78-42502","slug":"Hisar-42502-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Hisar
Updated Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिवानी मंडी। शहर पुलिस ने गैंग रेप केस में शामिल मुख्य आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। शहर के तोशाम मोड़ से दबोचे गए आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में एक आरोपी सोमवीर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवीर और सुरेंद्र दोनो सगे भाई है। पुलिस के अनुसार दोनो भाइयों ने खेत में पशु चारा लेेने गई अपने ही पड़ोस की महिला के साथ गत 1 सितंबर को सामूहिक दुराचार किया था और बाद में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि दोनाें भाई उसे जान से मारने की फिराक में थे इसलिए वह नंगे बदन ही खेत से भाग आई जहां एक घर में महिलाओं ने उसका बदन ढका। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद दोनों भाई फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में शामिल सोमवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और घटना के बाद से फरार चल रहे सुरेंद्र को आज धर दबोचा। थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि सुरेंद्र को कल अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन