Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   97 percent of 10th-12th students are studying from tab, 40 students have technical problem in tab

Hisar News: 10वीं-12वीं के 97 प्रतिशत विद्यार्थी टैब से कर रहे पढ़ाई, 40 विद्यार्थियों के टैब में आई तकनीकी खामी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
97 percent of 10th-12th students are studying from tab, 40 students have technical problem in tab
हिसार- छात्रा टेबलेट पर पढ़ाई करते हुए - फोटो : Hisar
हिसार। जिले के दसवीं और 12वीं कक्षा के 97 प्रतिशत विद्यार्थी अब टैबलेट से अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। जिले के 36231 विद्यार्थी टैब का उपयोग कर रहे हैं। करीब 40 विद्यार्थियों के टैब में तकनीकी खराबी आई है। शिक्षा विभाग टैबलेट विद्यार्थियों को अंग्रेजी व गणित विषय की पढ़ाई करा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से दसवीं-बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए टैब की योजना शुरू की गई थी। इसमें अब तक 97 प्रतिशत विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराए जा चुके हैं। जिले में 37444 विद्यार्थी हैं, जिसमें 36231 विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराए जा चुके हैं। 200 शिक्षकों को भी टैब दिए गए हैं। इन टैब के जरिये विद्यार्थियों को ऑनलाइन टेस्ट भेजे जाते हैं।
विज्ञापन

टैबलेट के बारे में यह भी जानिये...
- स्कूल प्रभारी के पास टैबलेट का रिकॉर्ड रहेगा
- यह टैबलेट्स विद्यालय की संपत्ति हैं।
- शिक्षा पूरी होने, स्कूल बदलने की दशा में एनओसी लेनी होगी।
- अवसर एप में टैबलेट से जुड़ी जानकारी दर्ज की जाएगी।
- सिमकार्ड से जुड़ी जानकारी सेवा प्रदाता कंपनी को दी जाएगी।
- 12वीं के अंतिम पेपर के संपन्न होने के पांच दिन के भीतर स्कूल को टैबलेट वापस करना होगा।
- पीजीटी शिक्षकों को भी टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
टैब से पढ़ाई में कोई समस्या नहीं आ रही। इसे रोजाना स्कूल लाती हूं। स्क्रीन में थोड़ी क्रेक आ गई है। नेटवर्क की कोई प्रॉब्लम नहीं है। - पूजा, कक्षा 12वीं
विज्ञापन
विज्ञापन

टैब पर मैथ व अंग्रेजी के टेस्ट आते हैं। हम समय पर उसे पूरा करते हैं शिक्षकों की ओर से दिए जाने वाले काम में कोई समस्या नहीं है। टैब का पूरा उपयोग करते हैं। - मनोज, कक्षा 12वीं
कभी कभार टैबलेट में नेटर्विंग की समस्या आती है। एक बार शिक्षक को अवगत कराया गया था। स्कूल में ठीक तरह से काम होता है। टैब मिलने के बाद अंग्रेजी- मैथ में फायदा हुआ है। - विशाल, कक्षा 12वीं
टैब पर रोजाना काम होता है। शिक्षकों की ओर से इस पर काम कराया जा रहा है। पहले पिता के मोबाइल को उपयोग करता था। अब टैब पर काम कर लेता हूं। - मनु सोनी, कक्षा 12वीं

टैब को लेकर किसी तरह की शिकायत नहीं आ रही है। दसवीं- बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को यह टैब उपलब्ध कराए गए हैं। अगर किसी को कोई दिक्कत होगी तो समाधान कराया जाएगा। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी,हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed