फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   96 new corona infected including 11 students and five teachers found in Hisar

हिसार में 11 विद्यार्थियों व पांच शिक्षकों सहित 96 नए कोरोना संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
96 new corona infected including 11 students and five teachers found in Hisar
जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी की पर्ची कटाने वालों की लगी भीड़, नहीं दिखाई दो गज की दूरी । संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। 11 विद्यार्थी, 5 शिक्षक, 4 चिकित्सक, 2 इंडियन आर्मी के जवान व एक हरियाणा पुलिसकर्मी सहित 96 लोगों में शनिवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 221 हो गई है। तीसरी लहर में यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीज अब अस्पताल भी पहुंचने लगे हैं। कोविड के 9 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जिसमें अग्रोहा में 5 मरीज भर्ती किए गए हैं। नागरिक अस्पताल में दो मरीज भर्ती हैं। एक मिलिट्री अस्पताल व एक मरीज को निजी अस्पताल में दाखिल किए गए है। अन्य संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट रखा गया है।
विज्ञापन

सैंपलिंग बढ़ाई
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पताल में दाखिल मरीजों की हालत में भी सुधार है। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सैंपलिंग को बढ़ा दिया गया है, ताकि संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री पता चल सके। सैंपलिंग से कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। पॉजिटिव मरीजों के परिवार व आसपास के एरिये की भी सैंपलिंग की जा रही है। संक्रमित मरीजों को हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से आने वालों पर विशेष नजर
सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। विदेश से आने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सावधानी बरतने से ही संक्रमण से बचा सकता है। मास्क पहनें, बिना वजह बाहर ना जाएं। सर्दी जुकाम के लक्षण दिखने पर तुरंत सैंपलिंग करवाएं।
-डॉ. सुभाष खतरेजा, डिप्टी सीएमओ, हिसार।
मेडिकल कॉलेज की 4 छात्राएं आईसीयू में भर्ती
महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में कोरोना के 5 मरीज भर्ती किए गए हैं। जिनमें से चारों छात्राएं मेडिकल कॉलेज की हैं। मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि 40 चिकित्सकों व छात्राओं के कोरोना टेस्ट कराए गए हैं। जिनमें से चार छात्राएं पॉजिटिव पाई गईं। चारों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। हिसार के निजी अस्पताल से रेफर होकर आई संक्रमित महिला को भी आईसीयू विभाग में भर्ती कराया गया है। अब तक मेडिकल कॉलेज में 13 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं। जिनमें से 7 छात्राएं कॉलेज की हैं। ब्लैक फंगस के दो मरीज भी भर्ती हैं। जिनका भी उपचार चल रहा है।
49 प्रतिशत किशोर लगवा चुके टीके
15 से 18 आयु वर्ग में अब तक कुल 54126 टीका लगवा चुके हैं। इस आयु वर्ग में कुल 1.10 लाख लाभार्थी हैं। जिसके हिसाब से बच्चे 8 दिन में ही 49 प्रतिशत बच्चे कोरोना बचाव के लिए टीका लगवा चुके हैं।

8 जनवरी को इतने लोगों को लगा टीका
60 साल से अधिक आयु वालों को पहली डोज : 209
45 से 59 साल के लोगों को पहली डोज : 660
18 से 44आयु वर्ग के लोगों को पहली डोज : 2591
15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को पहली डोज : 3962
- शनिवार को कुल 12891 लोगों को टीका लगाया गया।
बूस्टर डोज 10 से 22 जनवरी तक
स्वास्थ्य विभाग ने 60 साल से अधिक आयु के लोगों और हेल्थ केयर वर्कर्स को बूस्टर डोज 10 जनवरी से शुरू करने की तैयारी कर दी है। 22 जनवरी तक यह अभियान पूरा किया जाएगा। जिन लोगों को दूसरी डोज लेने के बाद 39 सप्ताह या 9 महीने हो चुके ऐसे लोगों को यह डोज दी जाएगी। इन लोगों ने पहले जो दवा ली है उसी की बूस्टर डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed