फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   96 medical stores were raided in December, licenses of 6 were suspended due to mismatch in records

Hisar News: दिसंबर माह में 96 मेडिकल स्टोर पर मारा छापा, रिकॉर्ड का मिलान न होने पर 6 के लाइसेंस निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
96 medical stores were raided in December, licenses of 6 were suspended due to mismatch in records
हिसार। जिला खाद्य एवं औषधि नियंत्रक अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि दिसंबर माह में डीसीओ-1 ने 96 मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान खरीद व बिक्री के रिकॉर्ड का मिलान न होने पर 6 मेडिकल स्टोर संचालकों का लाइसेंस निलंबित कर दिया। इसके अलावा डीसीओ-2 ने 45 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। इसकी रिपोर्ट आनी शेष है। मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एनकॉर्ड बैठक में अजय कुमार ने यह रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि जिले में अवैध नशे के खिलाफ ठोस कदम उठाए जाएंगे। नशा छोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाकर जागरूक किया जाएगा। डीसी ने कहा कि नशा मुक्त जिला बनाने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समय-समय पर नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करें। महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र में दिसंबर माह में 11 लोग उपचार के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। 364 लोगों ने ओपीडी के माध्यम से दवा ली।
विज्ञापन

हिसार पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि जिला में नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए अलग से विंग बनाई हुई हैं। जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप नरवाल ने बताया कि जिले में स्थित 176 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, 100 राजकीय उच्च विद्यालय तथा 685 निजी विद्यालयों में धाकड़ क्लब नियमित रूप से संचालित हैं। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि वर्ष 2024 में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशा मुक्ति आउटरीच अवेयरनेस के लिए 21 कैंप आयोजित किए गए, जिसमें 2638 नागरिकों ने कैंप का लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed