फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   950 quintals of wheat recovered from closed cotton mill warehouse

बंद पड़े कॉटन मिल के गोदाम से 950 क्विंटल गेहूं बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
950 quintals of wheat recovered from closed cotton mill warehouse
उकलाना: गोदाम में छापा मारकर पकड़े गए गेहूं के मामले में कार्रवाई करती सीएम फ्लाइंग टीम। संवाद - फोटो : Hisar
उकलाना मंडी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार को उकलाना के सूरेवाला रोड स्थित एक बंद पड़ी कॉटन मिल के गोदाम पर छापा मारा। यहां बिना किसी वैध कागजात के 950 क्विंटल गेहूं जमा किया गया था। इस दौरान गेहूं के मालिक बुढ़ाखेड़ा निवासी मुकेश कुमार मार्केटिंग फीस के कागजात नहीं दिखा सका और न ही उसके पास आढ़ती का लाइसेंस था। टीम ने गेहूं मालिक पर 1,21,058 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

टीम के इंचार्ज इंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी कि एक गोदाम में बिना मार्केटिंग फीस व बिना लाइसेंस के काफी मात्रा में गेहूं रखा है। इसकी जांच के लिए मंडी सुपरवाइजर सतबीर सिंह, ऑक्शन रिकॉर्ड राममेहर, सीताराम और उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह, सुरेंद्र ढांडा मौके पर पहुंचे। मार्केटिंग फीस व लाइसेंस फीस नहीं दिखाने पर गेहूं मालिक बुढ़ाखेड़ा निवासी मुकेश पर 1,21,058 रुपये जुर्माना किया गया। मौके पर जुर्माना भरवाकर रसीद मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने मुकेश कुमार को सौंप दी। इससे पहले एक अन्य गोदाम की जांच की गई, जहां 2063 क्विंटल गेहूं मिला, वहां सभी अभिलेख ठीक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed