फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   92-year-old woman and her daughter were assaulted for taking possession of a 160-yard house

Hisar News: 160 गज का मकान कब्जाने के लिए 92 वर्षीय महिला और उसकी बेटी से मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
92-year-old woman and her daughter were assaulted for taking possession of a 160-yard house
हिसार। शास्त्री नगर में बने 160 गज के मकान पर कब्जे के लिए 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उसकी पौत्रवधू व उसके दोस्त ने पिटाई की। अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में नारायणी देवी ने बताया कि वह कैमरी रोड स्थित शास्त्री नगर में रहती है। उसके दोनों बेटों व पति की मौत हो चुकी है। उसकी बेटी इंद्रावती शहर में ही रहती है। वह बेटे महेंद्र के साथ रहती थी। अब बेटे महेंद्र और महेंद्र की पत्नी कमलेश दोनों की मौत हो चुकी है। महेंद्र के लड़के गौतम की शादी साल 2014 में हुई थी, जिसके बाद उनके दो बच्चे हुए। सितंबर 2022 में गौतम की मौत के बाद से उसकी पत्नी सोनिया (पौत्र वधु) शास्त्री नगर निवासी राकेश के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। वह मकान से सारा सामान भी ले गए।
विज्ञापन

नारायणी देवी ने बताया कि वह अपनी बेटी इंद्रावती के साथ अपने मकान पर थी। इसी दौरान पौत्रवधू अपने दोस्त के साथ आई और झगड़ा करने लगी। पौत्र वधू ने अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट की और उसका गला दबाने की कोशिश की। जब शोर मचाया तो बेटी इंद्रावती बाहर आई। दोनों ने उसे भी मारना शुरू कर दिया। नारायणी देवी के अनुसार उसके 160 गज मकान को सोनिया अपने नाम कराना चाहती है। सोनिया और उसके दोस्त राकेश ने मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी है। आजाद नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed