फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हवाई अड्डे के 20 किलोमीटर दायरे में हाई राइज बिल्डिंग के निर्माण पर पाबंदी

हवाई अड्डे के 20 किलोमीटर दायरे में हाई राइज बिल्डिंग के निर्माण पर पाबंदी

Sat, 13 Apr 2019 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
हवाई अड्डे के 20 किलोमीटर दायरे में हाई राइज बिल्डिंग के निर्माण पर पाबंदी
हिसार। हवाई अड्डे के 20 किलोमीटर दायरे में बनी हाई राइज बिल्डिंग के निर्माण पर नगर निगम प्रशासन ने पाबंदी लगा दी है। अगर कोई ऐसी बिल्डिंग पहले से ही निर्मित है तो उसे गिराने के लिए भी भवन मालिकों को एक माह का समय दिया गया है। कोई खुद नहीं गिराएगा तो निगम प्रशासन अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए ऐसी बिल्डिंग को गिराएगा। इस संबंध में निगम प्रशासन ने सार्वजनिक सूचना भी जारी करवाई है।
विज्ञापन

हालांकि निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टरों की मानें तो इस समय शहर में कोई भी बिल्डिंग ऐसी नहीं है, जो हाई राइज की श्रेणी में आती हो। एकमात्र जिंदल टावर ऐसा है, जो हाई राइज है। मगर उसके सभी नियमों को पूरा किया गया है।
विज्ञापन

20 किमी के दायरे में अग्रोहा व हांसी तक का एरिया
हिसार में बने हवाई अड्डे के 20 किलोमीटर के दायरे में हिसार के अलावा इसके साथ लगते हांसी और अग्रोहा तक का एरिया भी आता है। ऐसे में अगर किसी को हाई राइज बिल्डिंग का निर्माण भी करवाना पड़ा तो उसे नगर विमानन विभाग से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई अड्डे के 20 किलोमीटर दायरे में हाई राइज बिल्डिंग बनाने के लिए नगर विमानन विभाग से अनुमति लेना का नियम है। शहर में ऐसी कोई बिल्डिंग नहीं है, जो उस श्रेणी में आती हो।
- अमित बेरवाल, बिल्डिंग इंस्पेक्टर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed