फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   करवाचौथ: 7.53 पर होगा चंद्रोदय, महिलाओं ने की विशेष तैयारियां

करवाचौथ: 7.53 पर होगा चंद्रोदय, महिलाओं ने की विशेष तैयारियां

Sat, 27 Oct 2018 01:02 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
करवाचौथ: 7.53 पर होगा चंद्रोदय, महिलाओं ने की विशेष तैयारियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। सुहाग के प्रतीक करवाचौथ को लेकर महिलाओं ने विशेष तैयारियां की हैं। इसके चलते शुक्रवार को बाजारों में खूब चहल-पहल रही और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। यह त्योहार महिलाओं द्वारा पतियों की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जाता है। महिलाएं पूरा दिन व्रत रखती हैं और रात को चांद निकलने के बाद उसे अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं।
पंचांग विशेषज्ञ पंडित देव कुमार शर्मा के अनुसार शनिवार को रात 7.59 बजे चंद्रोदय का समय है। उन्होंने कहा कि चंद्रोदय के लिए निर्धारित समय से आधे घंटे बाद तक का समय होता है। पं. देव कुमार ने कहा कि महिलाओं को दिन में करवाचौथ की कथा के बाद बड़े बुजुर्गों को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।
विज्ञापन

महिलाएं समूह में सुनती हैं कथा
पतियों की लंबी उम्र के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं और दिन में करवाचौथ की कहानी सुनती हैं। परंपरा अनुसार समूह में एकत्रित हुई महिलाएं सात भाइयों और उनकी एक बहन की कहानी सुनती हैं, जिसमें सभी भाई भूखी बहन को कुछ खिलाने के लिए झूठा चांद दिखाकर व्रत तुड़वा देते हैं। उसके बाद वह महिला पूजा-पाठ करके और व्रत रखकर अपने पति को जिंदा करवाती है। इसके पीछे महिला का उसके पति के प्रति प्रेम और त्याग को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

999 से लेकर 5000 रुपये तक में करवाचौथ बोनांजा ऑफर
करवाचौथ पर महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं द्वारा बोनांजा ऑफर के नाम से शृंगार के अलग-अलग आइटमों पर ऑफर दिए जा रहे हैं। एक पार्लर संचालिका अनीता ने बताया कि कुछ पार्लर संचालक पैकेज के रूप में ऑफर दे रहे हैं, जो 999 से लेकर 5000 रुपये तक में उपलब्ध हैं। इसमें फ्रूट फेसियल, हाथ-पैर वेक्स, ब्लीच, थ्रेडिंग, अपर लिप्स, फोरहेड शामिल होता है। इसके अलावा अन्य चीजें जोड़कर पैकेज का दाम बढ़ता जाता है। उन्होंने बताया कि फेसियल 250 से 2000 रुपये तक में किए जा रहे हैं। इसके अलावा वेक्स, ब्लीचिंग, हेयर स्टाइल, मेहंदी और पार्टी वियर मेकअप का अधिक क्रेज है।


100 से 550 रुपये तक मेहंदी लगवाने के रेट
शहर के प्रमुख बाजारों में जगह-जगह मेहंदी लगाने वालों ने भी अपने ठिकाने जमा लिए हैं। शुक्रवार को इनके पास खासी भीड़ दिखाई दी। बाजारों में मेहंदी लगाने के लिए महिलाएं और पुरुष दोनों आसानी से उपलब्ध हैं। राजगुरु मार्केट में एक महिला को मेहंदी लगा रहे अमन ने बताया कि मेहंदी का दाम 100 से 550 रुपये तक चल रहा है। महिलाएं हाथों में ऊपर तक आगे-पीछे और पैरों में भी मेंहदी लगवाना पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed