{"_id":"5b1c23514f1c1b13358b5c9e","slug":"91528570705-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपुत्र सेना ने 25 किलोमीटर पीछा कर गोवंश बचाया, गांव के लोग बोले तस्करी नहीं जंगलों में छोडकर आ रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपुत्र सेना ने 25 किलोमीटर पीछा कर गोवंश बचाया, गांव के लोग बोले तस्करी नहीं जंगलों में छोडकर आ रहे थे
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। करीब 25 किलोमीटर पीछा करने के बाद रात 1:20 बजे गोपुत्र सेना ने तिरपाल से ढकी गाड़ी में भरे 20 गोवंश को पकड़ा। गाड़ी को पकड़ने जाने के बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। कुछ देर बाद गांव के ही कुछ लोग आ गए। ग्रामीणों ने कहा कि यह गांव का ही गोवंश है। इन गोवंश को जंगलों में छोड़कर आ रहे थे। पुलिस ने गोवंश को नंदीशाला में छुड़वा दिया।
गोपुत्र सेना के सदस्यों को सूचना मिली कि गांव खेदड़ की गोशाला से गोवंश की गाड़ी भरकर हिसार होते हुए उत्तर प्रदेश कत्ल खाने में भेजी जाएगी। गोपुत्र सेना की टीम ने बरवाला और गोसेवा दल जींद की टीम ने सरसौद के पास नाकाबंदी की। रात्रि करीब 12 बजे सूचना मिली कि गाड़ी गोवंश से भरकर अग्रोहा की तरफ निकलकर बालक चौपटा से जेवरा होते हुए हिसार की तरफ निकली है।
विज्ञापन
गोपुत्र सेना हरियाणा के प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद ने बताया कि गोपुत्र सेना के रात एक बजे हमें 10 चक्का ट्रक से तिरपाल से ढका आता हुआ दिखाई दिया। गोपुत्र सेना गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो गाड़ी को हिसार की तरफ भगा लिया गया।
विज्ञापन
गोपुत्र सेना और गो सेवा दल के सदस्यों ने 25 किलोमीटर तक पीछा करते हुए हिसार-बरवाला चुंगी से पहले ही पकड़ लिया। मौके पर पहुंची सदर थाना टीम ने गाड़ी को चेक किया तो 20 गोवंश मिला। गोपुत्र सेना ने सूचना दी तो सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे गांव के लोग
कुछ देर बाद गांव खेदड़ के लोग एक क्रूजर गाड़ी में सवार होकर मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने कहा कि यह गांव की ही गाड़ी है। गाड़ी में गोवंश को तस्करी के लिए नहीं ले जाया जा रहा था। गोवंश को जंगलों में छोड़ने के लिए लेकर जा रहे थे। प्रचारक सुनील क्रांतिकारी ने कहा कि खेदड़ गोशाला में गोरखधंधा चलाया जा रहा है। ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार की ओर से दी गई गोशाला की ग्रांट का दुरुपयोग किया जा रहा है। गोसेवा सेवा दल अध्यक्ष राकेश अहीरका ने कहा कि गोवंश को वापस गांव में न भेजा जाए। गोवंश को धान्सू रोड स्थित नंदीशाला में भेजा जाए। इसके बाद सभी गोवंश को नंदीशाला में छोड़ा गया।
टीम में ये रहे शामिल
गोपुत्र सेना हरियाणा प्रदेश महासचिव प्रदीप नैन, सुनील क्रांतिकारी अमित, वीरेंद्र नैन, विपिन राणा, अमित, रामहेर शर्मा, गोसेवा दल जींद, राकेश, राजबीर, अमित सहारण, प्रदीप पूनिया की टीम ने शुक्रवार देर रात गोवंश को बचाने का काम किया।
गो तस्करी का मामला नहीं था। गांव के लोग लावारिस गोवंश को जंगलों में छोड़ने जा रहे थे। दोनों पक्षों से बातचीत के बाद गोवंश को नंदीशाला में छोड़ दिया गया। इस बारे में कोई केस दर्ज नहीं कराया गया है।
-विजेंद्र सिंह, एसएचओ, सदर थाना हिसार