फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सीएम अगले महीने हिसार में करेंगे 5 किलोमीटर लंबा रोड शो

सीएम अगले महीने हिसार में करेंगे 5 किलोमीटर लंबा रोड शो

Sun, 22 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सीएम अगले महीने हिसार में करेंगे 5 किलोमीटर लंबा रोड शो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मई में सीएम का हिसार में रोड शो होगा। सीएम तीन घंटे के रोड शो में करीब पांच किलोमीटर का रूट तय करेंगे। रोड शो मलिक चौक स्थित विधायक आवास से शुरू होकर शहर के बाजारों से गुजरेगा। पुरानी सब्जी मंडी चौक के पास रोड शो का समापन होगा।
मिशन 2019 की तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सीएम मनोहर लाल का रोड शो तय किया है। रोड शो के लिए रूट चार्ट बनाकर सीएम को भेजा गया है। जल्द ही सीएम की ओर से तारीख मिलेगी। मई में सीएम का यह रोड शो आयोजित कराया जाएगा। रोड शो के लिए शाम 4 से 7 बजे तक का समय तय किया गया है। करीब पांच किलोमीटर के रोड शो में सीएम 10 से 12 जगह संबोधित करेंगे। कुछ जगह भाजपा की ओर से अभिनंदन किया जाएगा। इस रोड शो में बाजारों के बीच से गुजरते काफिले पर फूलों की बरसात की जाएगी। सीएम खुली जीप में सवार होकर रोड शो निकालेंगे। उनके साथ विधायक डॉ. कमल गुप्ता और भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया रहेंगे।
विज्ञापन

यह रहेगा रूट
मलिक चौक से रेलवे फाटक होते हुए काठ मंडी होते हुए लोहा मंडी, सुशीला भवन, पारिजात चौक, ग्रोवर मार्केट, गुरुद्वारा, नागोरी गेट, गांधी बुत, भगत सिंह मार्केट, राजगुरु मार्केट, तेलियान पुल, सैनियान मोहल्ला होते हुए पुरानी सब्जी मंडी चौक पर संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे में पूरा होगा रोड शो
सीएम के काफिले को पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब तीन घंटे लगेंगे। इसमें अलग-अलग चौराहों पर सीएम रुकेंगे। लोगों को संबोधित करने के अलावा जनता का अभिवादन भी स्वीकारेंगे। कुछ जगह सीएम का फूलमालाओं से स्वागत होगा। कई जगह फूल बरसाए जाएंगे।

स्वागत द्वार बनाएंगे कार्यकर्ता
रोड शो के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। मंडल अध्यक्ष अपने एरिया में दुकानदारों से संपर्क कर स्वागत का कार्यक्रम बनाएंगे। बाजारों के बीच में स्वागत द्वार भी लगाएंगे।

जातीय समीकरणों के अनुसार बना रूट
भाजपा ने जातीय समीकरणों के हिसाब से रूट तय किया है। पुराने शहर में निकाले जाने वाले रोड शो में खासतौर पर पंजाबी, बनिया, सैनी समाज, वाल्मीकि समुदाय के लोगों को टारगेट करते हुए बनाया गया है, जिससे इन वर्गों के लोगों की सीएम से करीबी दिखाई जा सके।

सीएम के रोड शो के लिए प्रस्ताव है। अभी हमें तारीख नहीं मिली है। सीएम की ओर से तारीख मिलने के बाद इसका एलान कर दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जा रही है। पूरा रूट चार्ट बना लिया गया है।

-सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष भाजपा, हिसार

रोड शो के लिए रूट चार्ट बना रहे हैं। पुराने शहर में रोड शो रहेगा। सीएम करीब तीन घंटे लोगों के बीच रहेंगे। कुछ जगह पर सीएम संबोधित भी करेंगे। जल्द ही इसकी तारीख फाइनल हो जाएगी।
-डॉ. कमल गुप्ता, विधायक, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed