{"_id":"5a23039f4f1c1ba7668b7c27","slug":"91512244127-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो व कार की टक्कर..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो व कार की टक्कर..
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
गांव सिसाय में देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार सिसाय गांव वासी रघुबीर की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सिसाय गांव वासी रघुबीर सिंह मजदूरी करता था। शुक्रवार देर शाम को वह ऑटो में सवार होकर गांव जा रहा था। जैसे ही ऑटो बस स्टैंड के पास पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण ऑटो पलट गया। रघुबीर, सुशीला और दो अन्य को चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां देर रात उपचार के दौरान रघुबीर ने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।