फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दिनदिहाड़े बिश्नोई मंदिर के सामने राधा मार्केट में वारदात

दिनदिहाड़े बिश्नोई मंदिर के सामने राधा मार्केट में वारदात

Tue, 21 Nov 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
दिनदिहाड़े बिश्नोई मंदिर के सामने राधा मार्केट में वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
दिनदिहाड़े इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में घुसकर गल्ले से कैश निकाल कर भाग रहे युवक को पारिजात चौक पर लोगों ने पकड़ लिया। दुकानदार ने युवक को पकड़कर ट्रैफिक पुलिस के हवाले किया मगर एक घंटे तक सिटी पुलिस आरोपी को लेने नहीं आई। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई से आरोपी छुड़वाकर फरार हो गया। दुकानदारों ने पुलिस पर आरोपी को भगाने का आरोप लगाया है। जब आरोपी फरार हो चुका तो करीब एक घंटे बाद सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने दुकान मालिक से पूछताछ की मगर फिर पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा, केवल आरोपी के फोटो लेकर चली गई। मामले के बाद दुकानदारों में रोष है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों को जेल में डालने की बजाए सहयोग में जुटी है। पारिजात चौक पर दुकानदारों ने जब चोरी करने वाले आरोपी को पकड़कर दे दिया तो पुलिस ने ही उसे भगा दिया। एकत्रित भीड़ के कारण बस स्टैंड से लेकर पारिजात चौक पर जाम लग गया। लोगों को भी खूब परेशानी हुई।
लोगों ने की खूब धुनाई
आरोपी की लोगों ने खूब धुनाई की। मारपीट के कारण उसके मुंह में खून तक आ गए। युवक बार-बार पुलिस कर्मचारी के कभी पांवों में पड़ रहा था तो कभी हाथ जोड़ रहा था। उसने कहा कि साहब मुझे जाने दो मैं आगे से ऐसी गलती नहीं करूंगा। ट्रैफिक पुलिस इंतजार करती रही मगर सिटी पुलिस पौना घंटा तक नहीं आई। जाम लगने के कारण मौके पर ट्रैफिक एसएचओ प्रहलाद सिंह पहुंचे। उन्होंने भीड़ को देखकर आरोपी को ट्रैफिक पुलिस के केबिन में ले जाने के लिए कहा। जैसे ही एएसआई उसे केबिन में ले जाने लगा तो वह भाग खड़ा हुआ। हालांकि पुलिस कर्मचारी ने उसे पकड़ने की खूब कोशिश की मगर वह हाथ छुड़वाकर रेड स्क्वेयर मार्केट की तरफ भाग गया। -------------------------------
विज्ञापन

पांच बार की थी भागने की कोशिश
जब लोगों ने उसे पकड़ा तो वह पांच बार भागने की कोशिश कर चुका था। आखिर में उसे किसी तरह काबू किया गया। जब काबू कर पुलिस को दिया गया तो फिर वह पुलिस के हाथों में आने के बाद भाग निकला। दुकान मालिक वेदप्रकाश ने कहा कि दुकान के दो गेट हैं। वह दूसरे ऑफिस में आया हुआ था। जब वह वापस गया तो एक युवक हेलमेट लगाए हुए गल्ले को तोड़कर पैसे निकाल रहा था। वह कुछ पल देखता रहा कि शायद उसका कर्मचारी पैसे निकाल रहा है। फिर उसने पीछे से आवाज दी कि कौन है तो आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ। हेलमेट पहने युवक से भागा नहीं जा रहा था उसने हेलमेट उतारा और पारिजात चौक की तरफ भागने लगा। वह भागते भागते रुपये फेंकता गया। वेदप्रकाश भी पकड़ो पकड़ो चोर है कि आवाज देता पीछे दौड़ने लगा। पारिजात चौक पर युवक को आगे से किसी ने पकड़ लिया। दुकानदार एकत्रित हो गए। उन्होंने उसकी धुनाई कर डाली और ट्रैफिक पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामला मेरी नॉलेज में नहीं है। न ही मेरे पास कोई इस संबंध में शिकायत आई है। देर शाम को ही मैंने चार्ज संभाला है।
- सुनील कुमार, कार्यकारी एसएचओ।

गल्ले से रुपये निकाल रहे युवक को दुकान मालिक ने पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस को सौंपा फिर भी आरोपी फरार
फोटो 31 से 34 तक
- दुकानदारों ने चोरी के आरोपी को खूब धुना, ट्रैफिक पुलिस भी पौना घंटा तक सिटी पुलिस के आने का करती रही इंतजार
- लगा रहा पौने घंटे तक बस स्टैंड से लेकर पारिजात चौक तक जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed