फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डेंगू हिसार में चौथी मौत

डेंगू हिसार में चौथी मौत

Sat, 11 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
डेंगू हिसार में चौथी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
डेंगू से शहर में चौथी मौत हो गई है। शहर के पॉश इलाके में यह दूसरी मौत है। अर्बन इस्टेट निवासी अश्वनी होंडा के मालिक अश्वनी गर्ग की पत्नी रितु गर्ग (51) ने डेंगू के कारण निजी अस्पताल में शुक्रवार को दम तोड़ दिया। रितु दो दिन पहले ही शहर के निजी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उनके खून में प्लेटलेट्स मात्रा 15 हजार पर आ गई थी और पेट में पानी भर गया था। इससे उनकी मौत हो गई।
इससे पहले हुई थी अर्बन इस्टेट टू के प्रधान की पत्नी कौशल्या की मौत
यहां यह बता दें कि डेंगू के कारण ही अर्बन इस्टेट टू के प्रधान रामनिवास गोयल की पत्नी कौशल्या देवी की डेंगू के कारण मौत हो गई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग जिला में डेंगू से एक भी मौत होने की पुष्टि नहीं कर रहा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में डेंगू के 385 मरीज पॉजिटिव
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जया गोयल ने बताया है कि तापमान में गिरावट आ रही है। अब डेंगू का प्रभाव कम हो रहा है। आगामी कुछ ही दिनों में डेंगू का मच्छर पूरी तरह से मर जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक उनके रिकॉर्ड में 385 मरीज डेंगू से पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले हो चुकी है इनकी मौत
- अर्बन इस्टेट टू निवासी कौशल्या देवी
- डाबड़ा गांव निवासी ठंडू राम की मौत
- सूर्य नगर निवासी राजेंद्र की मौत
- अब अर्बन इस्टेट टू निवासी रितु गर्ग की मौत

निगम ने शुक्रवार को पीएलए व ढाणी श्यामलाल में की फॉगिंग
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में फॉगिंग लगातार जारी है। टीम ने शुक्रवार को पीएलए एरिया, ढाणी श्यामलाल, आठ मरला कॉलोनी, भारत नगर एरिया में फॉगिंग की। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को भी फोगिंग की जाएगी। टीम सुबह मिलगेट एरिया में फॉगिंग करेगी। उन्होंने बताया कि डेंगू का प्रभाव कम होना शुरू हो गया है। पहले उनके पास डेंगू के मरीजों के घर तक का पता आता था। इससे वहां पहुंच कर फॉगिंग की जाती थी। मगर अब पिछले तीन चार दिनों से ऐसा नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed